सोलन:-हिमाचल प्रदेश को देवी-देवताओं की आस्था और समृद्ध देव परंपराओं के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में सोलन विकास खंड की एक ग्राम पंचायत के बड़गांव में ग्राम देवता के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने देव परंपराओं और रीति-रिवाजों को बनाए रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आधुनिकता के दौर में भी पुरानी परंपराओं और संस्कृति को संजोकर रखना जरूरी है। ग्राम देवता ग्रामीणों की आस्था के केंद्र हैं और इनके माध्यम से सदियों पुरानी परंपराएं आगे बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी देव संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने ग्राम देवता के मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की तथा आपसी सहयोग से इन्हें पूरा करने की बात कही।






