Home » Uncategorized » शालुघाट-बागा क्षेत्र में भूस्खलन से प्रभावित स्थान का विधायक संजय अवस्थी ने किया दौरा

शालुघाट-बागा क्षेत्र में भूस्खलन से प्रभावित स्थान का विधायक संजय अवस्थी ने किया दौरा

Share:

दाड़लाघाट। शालुघाट-बागा क्षेत्र में भूस्खलन से प्रभावित स्थान का सोमवार को विधायक संजय अवस्थी ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने मौके पर पहुंचकर भूस्खलन से हुए

नुकसान का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं परेशानियों की जानकारी ली। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। विधायक संजय अवस्थी ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि मुश्किल की इस घड़ी में प्रशासन एवं सरकार उनके साथ खड़ी है तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने मौके पर संबंधित अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई तथा राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित

क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। दौरे के दौरान विधायक ने प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर आवश्यक समाधान करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *