Latest News
CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद
Home » Uncategorized » अर्की में 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद

अर्की में 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद

Share:

अर्की:-
विद्युत उपमंडल अर्की के तहत 11 केवी फीडरों की आवश्यक मरम्मत तथा लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों की कटिंग के कार्य के चलते 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है।
विभाग के अनुसार 28 सितंबर को डुमैहर फीडर के तहत पपलोटा, स्यारी, देवरा, घाट, जमना व आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। 29 सितंबर को रेहूटा फीडर के तहत भलेड, थला, सूरजपुर, पिपलुघाट, कुलावन, भेल व आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी।
1 अक्टूबर को डुमैहर फीडर के तहत सानन, सेरी, शिवघाटी व आसपास, जबकि 3 अक्टूबर को रेहूटा फीडर के तहत खाली, चंदपुर, कुलावन व आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इसी तरह 5 अक्टूबर को डुमैहर फीडर के तहत 33 केवी सब स्टेशन कुनिहार से पपलोटा, बनोह, कोट, डुमैहर व आसपास के क्षेत्रों में तथा 6 अक्टूबर को रेहूटा फीडर के तहत बनिया देवी, घरनो, दीदू, बांहवा, शेरपुर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत उपमंडल अर्की के सहायक अभियंता ईं. नीरज कुमार कतना ने लोगों से निर्धारित समय के दौरान विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *