Latest News
प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
Home » Uncategorized » बातल दशहरा मेला: क्रीड़ा भारती अर्की की शानदार जीत, वॉलीबॉल का खिताब अपने नाम कर जीता 11,000 रुपये का पुरस्कार

बातल दशहरा मेला: क्रीड़ा भारती अर्की की शानदार जीत, वॉलीबॉल का खिताब अपने नाम कर जीता 11,000 रुपये का पुरस्कार

Share:

​अर्की
असत्य पर सत्य की विजय के पावन पर्व विजय दशमी के अवसर पर बातल पंचायत में आयोजित दशहरा मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं में क्रीड़ा भारती अर्की की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने 11,000 रुपये की नकद ईनाम राशि और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
​इस प्रतियोगिता के दौरान पंचायत प्रधान उर्मिल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ​क्रीड़ा भारती अर्की की टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और बेहतरीन तालमेल का परिचय दिया। इस ऐतिहासिक जीत से क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में भारी उत्साह का माहौल है। वक्ताओं ने कहा कि क्रीड़ा भारती लगातार युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है, जिससे ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच मिल रहा है। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अजय ठाकुर, मंत्री आसिफ चौधरी व मण्डल सचिव दलीप शर्मा भी टीम के साथ मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *