Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » विधायक संजय अवस्थी ने की विकास कार्यों की कई घोषणाएं, फुटपाथ व ओपन जिम

विधायक संजय अवस्थी ने की विकास कार्यों की कई घोषणाएं, फुटपाथ व ओपन जिम

Share:

दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट एवं दशहरा उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दशहरा उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में विधायक संजय अवस्थी ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने सीवरेज योजना के लिए बजट की व्यवस्था करने, फुटपाथ निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, पार्किंग का कार्य शुरू करवाने के लिए 10 लाख रुपये, प्रथम चरण में 25 सोलर लाइटें और स्यार में ओपन जिम स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही दशहरा उत्सव समिति को 21 हजार रुपये देने का ऐलान किया। इस दौरान पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी ने सीवरेज लाइन बिछाने, आईटीआई से सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल तक फुटपाथ निर्माण, चौक के समीप नाले पर पार्किंग, पंचायत के लिए 50 सोलर लाइटें और स्यार में ओपन जिम की मांग उठाई। उन्होंने पंचायत को स्वच्छ रखने में सभी से सहयोग की अपील की। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सीवरेज योजना की डीपीआर तैयार करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। आवश्यक एनओसी और औपचारिकताएं पूरी होने पर बजट की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि ओपन जिम से पूरे दाड़लाघाट क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा। पुरानी थाना बिल्डिंग में युवाओं के लिए पुस्तकालय और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पाद बेचने के लिए काउंटर बनाने पर भी चर्चा की गई है। उन्होंने नशे से युवाओं को दूर रखने, बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने और हिमाचल की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और बिना भेदभाव लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनका संकल्प है। साथ ही उन्होंने समाज में एकता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर अंबुजा प्लांट के यूनिट हेड सुनील चौधरी, अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा, जिला परिषद सदस्य वार्ड दाड़लाघाट मीनाक्षी ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी, उपप्रधान हेमराज गौतम, वेद प्रकाश शुक्ला, जगदीश ठाकुर, राम कृष्ण बंसल, मेला कमेटी प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, उपप्रधान नरेश, सलाहकार मोहन सिंह ठाकुर, गौरव शुक्ला, तिलक गौतम, राजेश शर्मा, मनोज गौतम, राजेंद्र पंवर, कमल ठाकुर, पंचायत सचिव धनी राम, पंचायत चौकीदार पवन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *