Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री द्वारा 5% डी,ऐ देने की घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा देने की कहावत को साबित करती है

मुख्यमंत्री द्वारा 5% डी,ऐ देने की घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा देने की कहावत को साबित करती है

Share:

कुनिहार
24 अक्टूबर 2026 को पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन के संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा पिछले कल मुख्यमंत्री द्वारा पांच परसेंट डीए देने की घोषणा की गई वह इसी कहावत को सिद्ध करती है कि ऊंट के मुंह में जीरा देने वाली बात है जबकि पेंशनर की मांग थी की दिवाली से पहले 15 परसेंट डीए एवं पूरा एरियर साथ दिया जाए लेकिन 5% डीए से पेंशनरों के पेंशन में केवल एक हजार से ऊपर महीने वार बढ़ोतरी होगी जो की मांग के बिल्कुल विपरीत है जैसा की आदेश में कहा गया है कि एरियर के बारे बाद में आदेश करेंगे यह केवल पेंशनरों को बेवकूफ व धोखा देने की बात है जबकि पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है की कुछ डीए या दूसरी देनदारियां जो सालों से पैंडिंग पड़ी है उनको देने के आदेश में भी यही कहा जाता रहा की बाद में अलग से आदेश करेंगे बड़ी खेद की बात है कि कुछ पेंशनर नेता 5% डीए मिलने पर बड़ा इतरा रहे हैं जबकि मांग के अनुसार उसका चौथा या पांचवा हिस्सा भी नहीं मिला तो यह सारी घोषणा पेंशनर के साथ धोखा है जबकि पहले की सरकार जब भी डीए वगैरा बढ़ाने की घोषणा करती थी तो साथ ही एरियर भी देने की घोषणा की जाती थी लेकिन अब इस सरकार में हर देनदारियां जो पेंशनरों की बकाया है उसको एक नए रिवाज के मुताबिक बार-बार की किस्तों में देने का प्रावधान किया गया है जिसके कारण पेंशनर को अपनी पूरी राशि ना मिलकर निराशा ही हाथ लगती है। पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मांग करती है कि इस प्रकार की घोषणा से पैनशरो में मायूसी नजर आ रही है जब तक पूरा एरियर देने की घोषणा न की जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *