Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » नवगांव में युवा जागृति क्लब नवगांव की ओर से 6 नवंबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन

नवगांव में युवा जागृति क्लब नवगांव की ओर से 6 नवंबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन

Share:

दाड़लाघाट। पंचायत नवगांव में युवा जागृति क्लब नवगांव की ओर से 6 नवंबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली इच्छुक टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर को शाम 5 बजे तक रखी गई है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 9,100 रुपये और उपविजेता टीम को 7,100 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान अंपायर का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। युवा जागृति क्लब नवगांव की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। क्लब की ओर से प्रकाश चंद और राजेश गुप्ता ने इच्छुक वॉलीबॉल टीमों से निर्धारित समय पर पंजीकरण करवाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *