Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट का दिल्ली-एनसीआर में डीएवी राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट का दिल्ली-एनसीआर में डीएवी राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Share:

दाड़लाघाट। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने दिल्ली-एनसीआर में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 29 विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, शतरंज, ताइक्वांडो और बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-17 बालक वॉलीबॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल टीम ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 शतरंज टीम ने भी रजत पदक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में इजाफा किया। इसके अलावा अंडर-14 बालिका ताइक्वांडो वर्ग में दिव्यांका और तेजस्वी ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेताओं, प्रशिक्षकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के समर्पण, अनुशासन, टीम भावना और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने के साथ अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया कि नियमित अभ्यास, मेहनत और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *