कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में चार दिवसीय शिविर में जिला सोलन की मेजर गेम्स के बॉयज व गर्ल्स टीम के करीब 90 खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
26 से 29 अक्टूबर तक चले इस शिविर में जिला सोलन के विभिन्न विद्यालयों से चयन किये गए खिलाड़ियों ने प्रशिक्षित व कुशल शिक्षकों से फुटबॉल ,बास्केटबॉल ,ताइक्वांडो,बैडमिंटन व एथलेटिक्स स्पर्धाओं के अंतर्गत होने वाली विभिन्न स्पर्धाओं के लिए खून पसीना बहाते हुए खेल की बारीकियों को पूरी लगन व शिदत से सीखा।
कैम्प इंचार्ज बृज लाल व संजीव कुमार की अगुवाई में इस प्रशिक्षण शिविर में कोच व शिक्षक सुबह मार्च पास्ट जैसी अनुशासन परेड से खिलाड़ियों का दिन आरम्भ होता था व दिन भर इन खेलों में खिलाड़ी खूब पसीना बहाते।
विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रनौत ने कैम्प इंचार्ज ब्रिज लाल व संजीव कुमार सहित सहयोगी कोच शिक्षकों को बधाई दी व जिला सोलन की टीम से बिलासपुर में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होने वाले राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करके जिला सोलन का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी।उन्होंने शिक्षकों सहित बॉयज व गर्ल्स जिला सोलन की टीम को दीपावली त्यौहार की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी ।
कैम्प इंचार्ज संजीव कुमार ने खेल प्रशिक्षण शिविर के बेहतरीन व्यवस्था के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणोत व विद्यालय के अन्य शिक्षकों का आभार जताया ।उन्होंने कहा ,कि विद्यालय में मिली बेहतरीन सुविधाओं के कारण खिलाड़ियों ने प्रशिक्षित कोचों के मार्ग दर्शन में अपने खेल प्रतिभा को निखारा है व जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करते हुए अब ये खिलाड़ी बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला सोलन का नाम रोशन करेंगे ।






