Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » विरासत एनजीओ ने करवाचौथ एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम से दिया संस्कृति संरक्षण का संदेश महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां, कथक नृत्य ने मोहा मन

विरासत एनजीओ ने करवाचौथ एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम से दिया संस्कृति संरक्षण का संदेश महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां, कथक नृत्य ने मोहा मन

Share:

अर्की। भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के उद्देश्य से विरासत एनजीओ की ओर से करवाचौथ एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक पेश की।
एनजीओ की अध्यक्षा मयूराक्षी सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपनी सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और पहचान को सहेजकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और इसे जीवंत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्षा सीमा शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि पार्षद रंजना कालिया और समाजसेविका किन्नर पूनम महंत विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान एनजीओ की महिलाओं ने भारतीय परंपरा के अनुरूप अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। वहीं, सोनिया भाटिया ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। समाजसेविका पूनम महंत ने सभी महिलाओं को सुहागी भेंट कर आशीर्वाद दिया और उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्यातिथि सीमा शर्मा ने सभी महिलाओं को करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को घर की दिनचर्या से बाहर निकलकर एक-दूसरे के साथ समय बिताने, आपसी मेलजोल बढ़ाने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *