Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » अर्की में तीन दिन बिजली रहेगी बंद, 11 केवी और 33 केवी फीडरों पर होगा मरम्मत कार्य 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

अर्की में तीन दिन बिजली रहेगी बंद, 11 केवी और 33 केवी फीडरों पर होगा मरम्मत कार्य 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Share:

अर्की

विद्युत उपमंडल अर्की के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के आवश्यक मरम्मत कार्य और पेड़ों की छंटाई के चलते आगामी दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने इसके लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार 11 केवी और 33 केवी फीडरों पर अलग-अलग तिथियों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 31 अक्तूबर को 11 केवी डुमेहर फीडर के अंतर्गत डुमेहर सेक्शन के पपलोटा, स्यारी, देवरा, जमना, कोट, सुन्नी, जघाना तथा भूमति सेक्शन के बलेरा, जयनगर, भूमति सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी फीडर पर 1 नवंबर को होने वाले मरम्मत कार्य के चलते सानन, शिवघाटी, सरोग सेरी, बखालग तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
वहीं, 33 केवी अर्की फीडर पर 2, 4 और 5 नवंबर को आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके चलते अर्की, बातल, मन्जयाट, मांजू, बथालंग, गलोग, शालाघाट, कोलका, गलोथ, धुमारी, दघोगी तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत उपमंडल अर्की के सहायक अभियंता नीरज कुमार कतना ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित शटडाउन को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और विभाग का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश निर्धारित दिन कार्य पूरा नहीं हो पाता है तो इसे अगले दिन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *