दाड़लाघाट। अर्की विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं
कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अर्की विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने 25 नवंबर को अर्की में आयोजित होने वाले नवनियुक्त पार्टी समर्थित प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए जयराम ठाकुर को आमंत्रित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला सोलन अध्यक्ष रतन सिंह पाल, अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, आशा परिहार, राकेश गौतम, कृष्ण चंद भट्टी, राकेश ठाकुर, भीम शर्मा और बाबू राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।






