दाड़लाघाट:- पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य लच्छी राम ठाकुर ने की। सर्वसम्मति से टेकचंद शर्मा को अध्यक्ष तथा मीरा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। विद्यालय प्रबंधन समिति में सदस्य के रूप में महेंद्र, प्रेम, प्रोमिला, बबलू, अमर सिंह, रीता, रुक्मणी, अनीता, विद्या, हेमलता, हेमराज, मदनलाल तथा अमिता को शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त मनोनीत सदस्यों के रूप में विद्यालय की प्रवक्ता अमित कौशल एवं अनिल गौतम को चुना गया। वहीं पंचायत प्रधान निशा तथा वार्ड सदस्य मनोज कुमार को पदेन सदस्य बनाया गया। समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों, बच्चों के माता-पिता तथा अध्यापकों ने भी भाग लिया। बैठक में प्रवक्ता शांता मोहिंद्रा, पंकज, सरला, नीलम शुक्ला, पवन, उपेंद्र पाल, राकेश रघुवंशी, घनश्याम शास्त्री, देवेंद्र, योगेश शर्मा तथा कार्यालय अधीक्षक कमलेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।






