दाड़लाघाट:- ग्राम पंचायत रौडी के दंगल कमेटी धार की बैठक बाघल लैंड लूजर परिवहन सभा के सभागार में कमेटी प्रधान रूपलाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दंगल के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से 29 जून को दंगल आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि यह दंगल एसडीटीओ खेल मैदान दाड़लाघाट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के नामी पहलवान अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा समिति के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दंगल कमेटी ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। समिति का कहना है कि दंगल न केवल पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देता है, बल्कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का भी माध्यम है। बैठक में वीरेंद्र शर्मा, अनिल ठाकुर, प्रेमलाल, बाबूराम, हरीश, मनसा राम, जगदीश ठाकुर, पंचायत रौड़ी के उपप्रधान मदन शर्मा, वार्ड सदस्य संजय शर्मा, तुलसीराम, दीपक ठाकुर, जगत राम, मेघचंद, अनूप कुमार, मदन, जयदेव ठाकुर, हीरालाल ठाकुर, राजीव, श्यामलाल, नरेंद्र, पिंकू ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।






