Home » Uncategorized » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में स्कूल प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक आयोजित,विद्यालय को डे-बोर्डिंग स्कूल की अधिसूचना दिलाने के विषय पर विस्तार से चर्चा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में स्कूल प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक आयोजित,विद्यालय को डे-बोर्डिंग स्कूल की अधिसूचना दिलाने के विषय पर विस्तार से चर्चा

Share:

दाड़लाघाट।:-पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की प्रथम बैठक प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय को डे-बोर्डिंग स्कूल की अधिसूचना दिलाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि इस संबंध में विधायक संजय अवस्थी से मिलकर विद्यालय को डे-बोर्डिंग स्कूल का दर्जा दिलाने के लिए आवश्यक आग्रह किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय के समग्र विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। एसएमसी अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि समिति के अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय और विद्यार्थियों के हित में सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली बैठक का उद्देश्य सभी सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा एक मजबूत टीम के रूप में कार्य की शुरुआत करना है। उन्होंने विद्यालय को क्षेत्र का अग्रणी शिक्षण संस्थान बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए सभी सदस्यों के सुझावों और अनुभवों के आधार पर पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लिए जाएंगे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने अपना परिचय दिया तथा विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष पूजा शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *