दाड़लाघाट।:-क्रीड़ा भारती अर्की टोली द्वारा 11 जुलाई को दाड़लाघाट में ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों चेतन ठाकुर, अजय ठाकुर एवं दलीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है। अब यह टूर्नामेंट सरस्वती विद्या मंदिर परिसर दाड़लाघाट खेल मैदान में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को ट्रॉफी सहित 11,000 रुपये तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी सहित 7,100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रत्येक टीम का प्रवेश शुल्क 900 रुपये निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से निर्धारित समय पर नए आयोजन स्थल पर पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।






