Home » Uncategorized » दी कामधेनु गैर कृषि ऋण व बचत सहकारी सभा लिमिटेड नम्होल की साधारण सभा के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू

दी कामधेनु गैर कृषि ऋण व बचत सहकारी सभा लिमिटेड नम्होल की साधारण सभा के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू

Share:

दाड़लाघाट।:-दी कामधेनु गैर कृषि ऋण व बचत सहकारी सभा लिमिटेड नम्होल की साधारण सभा के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जिला बिलासपुर से अनुमोदन मिलने के बाद चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सभा सचिव सुख राम ठाकुर ने बताया कि चुनाव नौ वार्डों में संपन्न होंगे। जिला बिलासपुर के घ्याल, नम्होल और सोसन वार्डों में 7 सितंबर, जबकि पंजैल-खुर्द, छकोह और परनाली वार्डों में 9 सितंबर को मतदान होगा। जिला सोलन की अर्की तहसील के भराड़ीघाट, पारनू और सरयांज वार्डों में 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव अधिकारी के रूप में कार्तिका ठाकुर निरीक्षक सहकारी सभाएं सदर खंड बिलासपुर को नियुक्त किया गया है। सुख राम ठाकुर ने बताया कि जिन सदस्यों की भागधन राशि पूर्ण नहीं है अथवा जिन्होंने सभा से लिया गया ऋण निर्धारित समय पर जमा नहीं किया है, उन्हें 20 अगस्त तक बकाया राशि जमा करने का अवसर दिया गया है। इसके बाद ही वे चुनाव प्रक्रिया में पात्रता के अनुसार शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि जोनवार अस्थायी मतदाता सूची पर 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। इनकी सुनवाई 31 अगस्त से 3 सितंबर तक सभा कार्यालय नम्होल में होगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 सितंबर को सायं 5 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र संबंधित चुनाव दिवस पर मतदान केंद्र में चुनाव अधिकारी से प्राप्त किए जा सकेंगे। मतदान 7, 9 एवं 11 सितंबर को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक निर्धारित मतदान केंद्रों पर संपन्न होगा। सभा सचिव सुख राम ठाकुर ने सभी पात्र सदस्यों से समय पर अपनी औपचारिकताएं पूरी करने तथा चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *