Home » Uncategorized » श्रीखंड महादेव यात्रा स्थगित किए जाने पर श्रीखंड सेवादल समिति दाड़लाघाट ने भीम तलाई में होने वाले अपने निःशुल्क भंडारे को किया स्थगित

श्रीखंड महादेव यात्रा स्थगित किए जाने पर श्रीखंड सेवादल समिति दाड़लाघाट ने भीम तलाई में होने वाले अपने निःशुल्क भंडारे को किया स्थगित

Share:

दाड़लाघाट:- प्रशासन द्वारा श्रीखंड महादेव यात्रा स्थगित किए जाने के बाद श्रीखंड सेवादल समिति दाड़लाघाट ने भी भीम तलाई में आयोजित होने वाले अपने निःशुल्क भंडारे को स्थगित करने का निर्णय लिया है। समिति के प्रधान प्रेम ठाकुर, मुकेश शुक्ला, सनी चंदेल ने बताया कि श्रीखंड सेवादल समिति दाड़लाघाट पिछले 10 वर्षों से श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान भीम तलाई में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निःशुल्क भंडारे का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी समिति द्वारा 12 जुलाई से भंडारा शुरू किया जाना था, लेकिन प्रशासन द्वारा यात्रा स्थगित किए जाने के कारण समिति ने भी भंडारा आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यात्रा दोबारा शुरू होने संबंधी प्रशासनिक निर्णय के बाद ही भंडारे की नई तिथि घोषित की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा और भंडारे से जुड़ी जानकारी के लिए केवल प्रशासन एवं समिति द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *