Home » Uncategorized » पुलिस ने व्यक्ति से की चरस बरामद,सप्लायर भी हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने व्यक्ति से की चरस बरामद,सप्लायर भी हुआ गिरफ्तार

Share:

दाड़लाघाट:- दाड़लाघाट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 971 ग्राम से अधिक चरस बरामदगी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थ के सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 12/13 जुलाई की रात पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की। इस दौरान रामपुर-कुल्लू की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार में सवार के कब्जे से 971 ग्राम से अधिक चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया तथा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना अर्की में पहले से मारपीट का एक मामला दर्ज है। आरोपी को 13 जुलाई को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की गई। साथ ही पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया। जांच और पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बरामद चरस आरोपी ने कुल्लू से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 जुलाई को सेवा राम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 भी जोड़ दी गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *