Home » Uncategorized » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

Share:

उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में खंड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर मुक्ता रस्तोगी के निर्देशानुसार किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या उपासना सूद ने की।इस अवसर पर नागरिक चिकित्सालय अर्की से किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार ने विधार्थियों को चिकित्सालय में मिलने वाली काउंसलिंग सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी, कांउसलर ने किशोरों के समग्र विकास और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा करते हुए किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छह मुख्य घटकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विधार्थियों को संतुलित आहार लेने, मोबाइल का सीमित व सकारात्मक उपयोग करने, नशीले पदार्थों से दूर रहने, जंक व फास्ट फूड से बचने, तनाव प्रबंधन के उपाय अपनाने तथा ओवरथिकिंग से बचने की सलाह दी एवं सभी विधार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कक्षाओं के विधार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता तथा कनिष्ठ कक्षाओं के विधार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विधार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता गीता शर्मा व रामप्यारी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अंजू शर्मा, बबीता, पूजा ठाकुर, विजयलता, किरण बाला, गुलशन शर्मा, हुक्म चन्द, कमलकांत एवं अमित कुमार सहित सभी अध्यापक -अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को अंत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के ज्ञान और जागरूकता को बढ़ाने के साथ साथ विधार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत उपयोगी व आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *