Latest News
गोपाष्टमी पर वृद्धि योग, सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश – 4 राशियों को बड़ा लाभ,पढ़ें पञ्चाङ्ग व राशिफल भूमती में प्रवासी मजदूरों ने धूमधाम से मनाई छठ पूजा, आस्था और श्रद्धा के साथ सूर्य देव को दिया अर्घ्य राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बाघल प्रेस क्लब अर्की की बैठक आयोजित, फरवरी-मार्च में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा अर्की से कितनी महिलाओं को देगी टिकट? 2027 के विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशी पर दांव खेलेगी पार्टी? टिकट की दौड़ में चार महिला नेत्रियों के नाम चर्चा में, अब हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें प्राइमरी स्कूल से सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक, कुनिहार के ऐतिहासिक विद्यालय का गौरवमयी सफर 1924 में गुरुकुल की तर्ज पर शुरू हुई थीं कक्षाएं, 1932 में प्राइमरी स्कूल के रूप में हुई स्थापना; 100 वर्षों के सफर में विद्यालय ने हासिल की नई पहचान। अर्की व धुन्दन ब्लॉक मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) की बैठक आयोजित,मिड-डे मील कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा
Home » Uncategorized » जनता के बीच पहुँचे विधायक संजय अवस्थी, लादी गांव में सुनीं लोगों की समस्याएँ; विकास कार्यों के लिए की कई घोषणाएँ

जनता के बीच पहुँचे विधायक संजय अवस्थी, लादी गांव में सुनीं लोगों की समस्याएँ; विकास कार्यों के लिए की कई घोषणाएँ

Share:

शहनाज़ अर्की,

अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमेहर के लादी गांव सयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें विधायक संजय अवस्थी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों की मांगों को ध्यान में रखते हुए विधायक संजय अवस्थी ने शेड निर्माण के लिए 3 लाख रुपये तथा सड़क सुधार एवं निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा गांव में बेहतर सुविधाओं के लिए 8 सोलर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइटें लगाने की भी घोषणा की गई, जिससे ग्रामीणों को रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।

विधायक ने सामाजिक और युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला मंडल को 11 हजार रुपये तथा युवक मंडल को 11 हजार रुपये की राशि अपनी ओर से प्रदान करने की घोषणा की।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र की हर जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
ग्रामीणों ने विधायक के गांव पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और विकास कार्यों के लिए की गई घोषणाओं पर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *