Latest News
सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस एवं मानसून के दौरान शहीदी पार्क बद्दी में 1100 ट्री मिशन के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण,8 वर्ष पूर्व पिता ने भी प्रेस क्लब के सौजन्य से इस पार्क रोपे थे पौधे कुनिहार में घर-घर से शुरू हुआ कचरा संग्रहण, अगले महीने से लगेगा 50 रुपये मासिक शुल्क क्रीड़ा भारती सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात; भेंट की टोपी, मफलर व भगवत गीता वादों से नहीं, काम से जीता भरोसा: पूनम शर्मा ने स्व-प्रयासों से सुधारी सड़क और पुली सिविल कोर्ट अर्की व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाड़ीधार के देवनथल पर किया गया पौधारोपण आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Home » Uncategorized » गोयला के सुआ मे देवधारावाले मंदिर प्रांगण में 130 पौधे रोपित, ग्रामीणों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोयला के सुआ मे देवधारावाले मंदिर प्रांगण में 130 पौधे रोपित, ग्रामीणों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share:

गोयला,पवन सिंघ:-

ग्राम पंचायत गोयला के गांव सुआ स्थित प्रसिद्ध देवधारावाले मंदिर प्रांगण में रविवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को समर्पित एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुआ वार्ड सदस्य जगदीश ने की। इस अवसर पर गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में देवदार के 110 और बान के 20 पौधे, कुल 130 पौधे रोपे गए। ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर न केवल पौधारोपण किया, बल्कि उनकी देखरेख और संरक्षण का संकल्प भी लिया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण के लिए अमूल्य धरोहर हैं। आज लगाए गए पौधे आने वाले समय में क्षेत्र की हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों का आभार जताया और कहा कि सभी के सहयोग से यह अभियान सफल हो पाया है। साथ ही उन्होंने कामना की कि देवधारावाले देवता जी की कृपा समस्त ग्रामवासियों पर सदैव बनी रहे तथा गांव सुख, शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। इस अवसर पर वार्ड सदस्य जगदीश, अर्जुन, रोहित, कमलेश, राम प्रताप, विद्या देवी, अनुराधा, सीता सहित अनेक ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित रहे ग्रामीणों की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और प्रकृति के प्रति समर्पण ने इस पौधारोपण अभियान को क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बना दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *