Latest News
20 नवंबर को धर्मशाला में आम आदमी पार्टी करेगी विधानसभा का घेराव, मनीष सिसोदिया करेंगे नेतृत्व पंजाब में AAP ने गारंटियां पूरी कीं, हिमाचल में कांग्रेस सरकार वादे निभाने में नाकाम : जनता के साथ हुआ विश्वासघात। गोयला में 23-24 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मेला, कबड्डी और विशाल दंगल होंगे मुख्य आकर्षण कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना संपूर्ण राशिफल दाड़लाघाट प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकार बिलासपुर निवासी अरुण डोगरा रीतू के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर जताया गहरा शोक 25 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के तीन मंडलों की संयुक्त बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की दौरे को सफल बनाने के लिए दाड़ला, अर्की और जयनगर मंडल के पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति शिमला की मानव सेवा को मिला राष्ट्रीय मंच, अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मिला ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड 12 वर्षों से प्रतिदिन 4 हजार लोगों की सेवा और 28 वर्षों से शव वाहन चलाकर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं समाजसेवी बॉबी
Home » Uncategorized » क्रीड़ा भारती अर्की की सदस्य 10 वर्षीय आस्था ठाकुर को DGP अशोक तिवारी ने किया सम्मानित

क्रीड़ा भारती अर्की की सदस्य 10 वर्षीय आस्था ठाकुर को DGP अशोक तिवारी ने किया सम्मानित

Share:

अर्की:-
क्रीड़ा भारती अर्की टोली की सबसे छोटी और होनहार सदस्य आस्था ठाकुर ने अपनी अद्भुत शारीरिक क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति से पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। मात्र 10 वर्ष की उम्र में असंभव से दिखने वाले मैराथन लक्ष्यों को पूरा करने पर आस्था ठाकुर को आज पुलिस मुख्यालय शिमला में पुलिस

महानिदेशक (DGP) माननीय श्री अशोक तिवारी जी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​उल्लेखनीय है कि आस्था ठाकुर ने हाल ही में दाड़लाघाट से शिमला तक की लगभग 50 किलोमीटर की बेहद कठिन और चढ़ाई भरी दूरी को दौड़कर मात्र 8 घंटे में पूरा किया था। इसके अलावा उन्होंने दाड़लाघाट से कुनिहार तक का 35 किलोमीटर का सफर भी केवल 5 घंटे 15 मिनट में पूरा कर अपनी असाधारण सहनशक्ति (स्टैमिना) का परिचय दिया।
​सम्मान समारोह के दौरान DGP अशोक तिवारी जी ने नन्ही आस्था के जुनून, अनुशासन और लगन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में इस प्रकार का असाधारण प्रदर्शन न केवल गर्व की बात है, बल्कि राज्य के अन्य युवाओं और बच्चों में खेल तथा फिटनेस के प्रति एक नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार करेगा।

​क्रीड़ा भारती परिवार व स्थानीय निवासियों ने आस्था की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। बेहद कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में आस्था द्वारा तय किया गया यह सफर भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत और एक बेहतरीन मिसाल बन गया है। इस अवसर पर आस्था के पिता सुनील ठाकुर, छोटी बहन तन्वी ठाकुर व आस्था के कोच एवं क्रीड़ा भारती के मण्डल के उपाध्यक्ष चेतन ठाकुर मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *