Home » Uncategorized » दाड़लाघाट के कंसवाला रोड के पास अक्षतम डेंटल क्लीनिक का विधिवत शुभारंभ

दाड़लाघाट के कंसवाला रोड के पास अक्षतम डेंटल क्लीनिक का विधिवत शुभारंभ

Share:

दाड़लाघाट। क्षेत्र के कंसवाला रोड के समीप शुक्रवार को अक्षतम डेंटल क्लीनिक का विधिवत शुभारंभ हुआ। क्लीनिक के शुभारंभ अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान श्याम सिंह चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और क्लीनिक का उद्घाटन किया। पंचायत के उपप्रधान हेमराज गौतम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि श्याम सिंह चौधरी ने डॉ. अक्ष वशिष्ठ को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं का उपलब्ध होना स्थानीय लोगों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि दांतों से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए लोगों को बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी, जिससे उन्हें दूर जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। अक्षतम डेंटल क्लीनिक के दंत शल्य चिकित्सक डॉ. अक्ष वशिष्ठ ने बताया कि क्लीनिक में मरीजों को दांतों से संबंधित विभिन्न उपचार एवं परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। क्लीनिक में सामान्य दंत चिकित्सा, दंत प्रत्यारोपण, रूट कैनाल उपचार, दांतों की सेटिंग तथा कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डॉ. अक्ष वशिष्ठ ने कहा कि क्लीनिक का उद्देश्य लोगों को बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि दांतों से संबंधित समस्याओं का समय पर उपचार हो सके और लोगों को स्वस्थ एवं सुंदर मुस्कान मिल सके। उन्होंने लोगों से दांतों की नियमित जांच करवाने तथा किसी भी प्रकार की समस्या को नजरअंदाज न करने का आग्रह किया। उपस्थित लोगों ने डॉ. अक्ष वशिष्ठ को क्लीनिक की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में नई स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने पर खुशी जताई। क्लीनिक के शुभारंभ अवसर पर पंचायत उपप्रधान हेमराज गौतम, पंचायत सदस्य करमचंद, कमल ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कृष्ण चंद शर्मा, मदन मोहन वशिष्ठ, केशव वशिष्ठ, दीपक वशिष्ठ, यश वशिष्ठ, ओम कौशिक, संजय भारद्वाज, मनी‌ राम, आयुष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *