कुनिहार
बी० एल० सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से नशा निवारण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय से एन सी सी , एन एस एस , स्काउट्स एंड गाइड्स व् लायन इको क्लब के बच्चों ने बढचढ़ कर भाग लिया I इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी संस्था अर्की से ब्रह्मकुमारी दीदी सुमन,
ब्रह्मकुमारी दीदी निर्मला तथा प्रधानाचार्य हेम राज गौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा द्वारा ब्रह्मकुमारी संस्था अर्की से पधारी दीदी सुमन, दीदी निर्मला तथा प्रधानाचार्य हेम राज गौर का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान के प्रति सचेत करना रहा। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी दीदी सुमन ने
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के विभिन्न दुष्प्रभावों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। *कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मकुमारी संस्था अर्की से ब्रह्मकुमारी दीदी सुमन, ब्रह्मकुमारी दीदी निर्मला तथा प्रधानाचार्य हेम राज गौर , *विद्यालय से एन सी सी , एन एस एस , स्काउट्स एंड गाइड्स व् लायन इको क्लब के बच्चों* *व् सभी विद्यार्थियों एवं समस्त अध्यापकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली* ।उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, शिक्षा, सामाजिक संबंधों और भविष्य को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने आसपास
के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करें। उन्होंने बच्चों को सकारात्मक सोच अपनाने, अच्छे मित्रों का चयन करने तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने ब्रह्मकुमारी संस्था अर्की से पधारी दीदी सुमन, दीदी निर्मला एवं प्रधानाचार्य हेम राज गौर का कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से सदैव दूर रहने तथा अपने जीवन में अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।






