Home » Uncategorized » वीएसएलएम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में प्रशिक्षुओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

वीएसएलएम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में प्रशिक्षुओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Share:

चंडी पवन सिंघ

वीएसएलएम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में डीएलएड एवं बीएड प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कॉलेज में गठित रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय विद्यालय से सेवानिवृत्त हिंदी प्रवक्ता रामेश्वर शर्मा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज और देश के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशे के खिलाफ सजग प्रहरी बनकर काम करें, तो एक स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज स्टाफ एवं सभी प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। सभी ने नशे का सेवन न करने तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बुघार कनेता के प्रधान रमेश कुमार, उपप्रधान प्रेम दत्त शर्मा, ब्रह्माकुमारी संस्था की पुष्पा कुमारी, कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा, प्रधानाचार्य राज मणि शर्मा सहित कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बीएड-डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को एक साझा संदेश दिया कि नशे के खिलाफ जागरूकता ही स्वस्थ समाज और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *