शहनाज़ अर्की,
अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमेहर के लादी गांव सयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें विधायक संजय अवस्थी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों की मांगों को ध्यान में रखते हुए विधायक संजय अवस्थी ने शेड निर्माण के लिए 3 लाख रुपये तथा सड़क सुधार एवं निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा गांव में बेहतर सुविधाओं के लिए 8 सोलर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइटें लगाने की भी घोषणा की गई, जिससे ग्रामीणों को रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
विधायक ने सामाजिक और युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला मंडल को 11 हजार रुपये तथा युवक मंडल को 11 हजार रुपये की राशि अपनी ओर से प्रदान करने की घोषणा की।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र की हर जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
ग्रामीणों ने विधायक के गांव पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और विकास कार्यों के लिए की गई घोषणाओं पर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






