कुनिहार
वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेडव वर्ल्ड कैंसर केयर और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कैंसर के प्रति जागरूकता और इसके शुरुआती लक्षणों का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल को व्यापक सफलता मिली है, जिसके तहत अब तक हजारों लोगों को लाभान्वित और कवर किया जा चुका है।
कुनिहार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आज करीब 500 लोगो ने अपनी जांच करवाई ।![]()
• वर्धमान टीम: वर्धमान की टीम का नेतृत्व वरिंदर शर्मा और संदीप गुलेरिया द्वारा किया गया।
• स्थानीय एनजीओ: गणपति एजुकेशनल सोसाइटी के प्रमुख रोशन लाल शर्मा शिविर स्थल पर मौजूद रहे।
• चिकित्सा टीम:में डॉ.धर्मेंद्र ढिल्लों व डॉक्टरों की टीम और पैरामेडिकल स्टाफ सहित लगभग 35 स्टाफ सदस्य शिविर में सेवाएं देने के लिए उपस्थित थे।
शिविर में उपलब्ध नि:शुल्क सुविधाएं:
• कैंसर जागरूकता पत्रिका और व्याख्यान
• शुगर और बी.पी. की जांच
• चिकित्सीय परीक्षण एवं परामर्श
• महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच हेतु मैमोग्राफी परीक्षण
• महिलाओं के गर्भाशय की जांच के लिए पैप-स्मीयर परीक्षण
• पुरुषों में प्रोस्टेट की जांच के लिए पी.एस.ए. परीक्षण
• रक्त जांच स्क्रीनिंग परीक्षण
• मुंह और गले की जांच
• हड्डियों की जांच के लिए परीक्षण
• सामान्य औषधीय सलाह
• कैंसर रोगियों को सही परामर्श एवं मार्गदर्शन
• आंखों की जांच और नि:शुल्क चश्मा वितरण






