Latest News
अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य
Home » Uncategorized » कुनिहार में आज पांच घंटे बंद रहेगी बिजली, कई क्षेत्र होंगे प्रभावित

कुनिहार में आज पांच घंटे बंद रहेगी बिजली, कई क्षेत्र होंगे प्रभावित

Share:

कुनिहार। विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों के रखरखाव कार्य के चलते सोमवार को कुनिहार के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। HPSEBL के कुनिहार विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता ई. डीएन अत्री ने बताया कि 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अथवा कार्य पूरा होने तक बिजली बंद रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान एलटी लाइनों का नियमित रखरखाव, नए बस स्टैंड के समीप पेड़ों की कटाई और शिमला रोड पर तालाब के पास आरडीएसएस के तहत नए ट्रांसफार्मर का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही 250 केवीए तालाब ट्रांसफार्मर तथा 250 केवीए पुलिस चौकी ट्रांसफार्मर नंबर-1 और 2 का रखरखाव भी किया जाएगा।

इससे तालाब और पुलिस चौकी ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्रों के अलावा आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।

सहायक अभियंता ने बताया कि यदि निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं हो पाया तो इसे अगले दिन पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *