दाड़लाघाट। दाड़लाघाट, अर्की और कुनिहार क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट ने 132/11 केवी सब-स्टेशन डुग्निहार में 7.5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की आवधिक जांच के चलते शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने बताया कि इस कार्य के चलते पांच 11 केवी फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इनमें दाड़ला फीडर के तहत विद्युत अनुभाग दाड़लाघाट, ग्याना और चंडी के सभी गांव शामिल हैं। वहीं, नवगांव, कंधर फीडर के अंतर्गत विद्युत अनुभाग नवगांव और कंधर के सभी गांवों में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा भराड़ीघाट फीडर के तहत विद्युत अनुभाग भराड़ीघाट और धुंदन
फीडर के अंतर्गत विद्युत अनुभाग धुंदन के सभी गांव प्रभावित होंगे। रहोटा फीडर के तहत विद्युत उपमंडल अर्की के विद्युत अनुभाग खाली तथा विद्युत उपमंडल भूमती के विद्युत अनुभाग कुनिहार के सभी गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। उन्होंने बताया कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण शटडाउन की तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है।






